नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से आरोपी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों और तकनीकी टीम की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि कल्याणपुरी इलाके में बीट कांस्टेबल बुधवार देर रात करीब 11 बजे गश्त पर था। इसी दौरान उसे 18 ब्लॉक, कल्याणपुरी में एक सार्वजनिक शौचालय के पास खून से लथपथ एक शख्स मिला। उसके शरीर पर चाकू से हमले के कई जख्म थे। बीट कांस्टेबल ने तत्काल टीम की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उसकी पहचान कल्याणपुरी निवासी मुकेश के र...