हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है। पुलिस ने बुधवार देर रात कोंधवा रेलवे क्रॉसिंग से कोंधवा जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र दयाशंकर शुक्ला निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला थाना गोला के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना गोला का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और उसका हिस्ट्रीशीट नंबर दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गोला और अन्य थानों में मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, आईटी एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.