हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा की जमानत याचिका खारिज
मेरठ, मई 12 -- थाना मेडिकल में दर्ज रंगदारी और हनीट्रैप के चर्चित मुकदमे में अपराधी अमित चौधरी उर्फ अमित मरिंडा की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। एडीजे-12 न्यायालय में सुनवाई के बाद आरोपी की याचिका खारिज की गई। अमित मिरिंडा और उसके चार साथी फिलहाल बेंगलुरू जेल में बंद हैं। मयंक त्यागी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता महेंद्रपाल ने बताया कि अदालत में आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे से जुड़े गंभीर तथ्यों और साक्ष्यों को रखा गया। कोर्ट को बताया कि अमित मिरिंडा शातिर अपराधी है और हिस्ट्रीशीटर है। ये भी बताया कि आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बेंगलुरू के प्लाईवुड कारोबारी के बेटे के अपहरण की धमकी देकर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। आरोपी पर थाना मेडिकल में रंगदारी, धमकी, अवैध वसूली और हनी ट्रैप से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं। ऐसे में सरकारी पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.