मऊ, अप्रैल 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने महिला अपराधों को गंभीरता से लेने और हिस्ट्रीशीटरों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोमवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली का औचक निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक का निरीक्षण किया। गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गंभीरता पूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- मंझनपुर कोतवाली का एसपी ने किया निर...