मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- जानसठ। कोतवाली में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को कोतवाली पर बुलाकर कानून का पाठ पढ़ाया और भविष्य में अपराध नहीं करने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कोतवाली में परेड कराई और समीक्षा की और उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के सहयोगियों समेत अन्य माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। जिसमें उनकी संपत्तियों की जांच और कड़ी निगरानी शामिल है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को फोन करती रही लेकिन कुछ हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने थाने में पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझा और कुछ थाने के दाएं बाएं चक्कर काटकर रफू-चक्कर हो गए। यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को विशेष अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.