हिस्ट्रीशीटरों के घर खाकी की दस्तक
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रविवार को जिलेभर में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन और चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। थाना प्रभारियों, हल्का प्रभारियों और पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के वर्तमान निवास, परिवार और रोजगार व आय के साधनों का सत्यापन किया। साथ ही यह भी पता लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त तो नहीं है। पुलिस ने उनके जमानतदारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई और उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के क्षेत्र में सक्रियता और संदिग्ध व्यक्तियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.