वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने शुक्रवार को बाबतपुर स्थित कार्यालय में सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी हो, भौतिक सत्यापन करें। डीसीपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकी इंचार्जों को प्रोत्साहित किया। जबकि लापरवाहों फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। विवेचनाओं की प्रगति जानी। सक्रिय एवं संभावित अपराधियों की पहचान कर निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त बढ़ाने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई की जानकारी ली। जिला बदर किए गए अपराधियों की वर्तमान लोकेशन, गतिविधियों और प्रतिबंधों की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...