सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाने की पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को हिस्ट्रीशीटरों की काउंसलिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 18 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने सभी को उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- थाने में हिस्ट्रीशीटरों की काउंसलिंग, 18 को दि...