नवादा, अप्रैल 25 -- ज्ञान भारतम मिशन के तहत जिले में उपलब्ध ऐतिहासिक और पौराणिक पाण्डुलिपियों को सहेजने के लिए उसके निबंधन की प्रक्रिया जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हिसुआ पांचू संगत स्थित गुरुग्रन्थ साहिब का सफलता पूर्वक निबंधन कराया गया। बीडीओ देवानंद कुमार सिंह पांचू संगत पहुंचे और वहां उपलब्ध पाण्डुलिपि की जानकारी संगत के महंथ अर्जुन दास से प्राप्त की। महंथ ने संगत के गर्भगृह में स्थापित करीब 5 सौ से अधिक पन्नों का गुरुग्रन्थ साहिब का दर्शन कराया। गुरुमुखी लिपि में हस्तलिखित गुरुग्रन्थ साहिब सैकड़ों वर्ष पुराना बताई गई। महंथ अर्जुन दास के मुताबिक संगत काफी पुराना है। जो जिले में मौजूद अन्य संगत से अधिक पुराना है। हालांकि इसकी स्थापना के बारे में वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और कहा कि विशेष जानकारी पटना साहिब स्थित गुरुद्...