बोकारो, अप्रैल 6 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के हिसीम पहाड़ स्थित महादेव बेड़ा मंदिर में 17 एवं 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगता परब (शिव पूजा) को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक मंदिर परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता बसंत कुमार महतो ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा की गई और लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा इस वर्ष के आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 17 अप्रैल को संजोत के साथ पूजा शुरू होगी, जबकि 18 अप्रैल को पूजा अर्चना एवं रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसके तहत अध्यक्ष बसंत कुमार महतो, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार महतो, सचिव नितेश करमाली, उपाध्यक्ष सुशील कुमार महतो, एवं संजीत कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार महतो, उप-सचिव अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.