नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- हाल ही में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने एचसीएस 2025 का परिणाम जारी किया। इसमें कई लड़कियों ने भी बाजी मारी है। इस लिस्ट में हिसरा की बेटी मानवी लोहान का भी नाम शामिल है। जिन्होंने पूरे प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की है। उन्हें इस परीक्षा में कुल 383.30 अंक मिले हैं। इंटरव्यू में 48.80 अंक मिले। मानवी लोहान के अफसर बनने की जर्नी काफी कमाल की है। उन्होंने यह सफलता बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के सहारे दूसरे ही प्रयास में हासिल की है। उनके इस सफलता से पूरे घर में खुशी का माहौल है। चलिए आज हम आपको मानवी लोहान की सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।कौन हैं मानवी लोहान मानवी लोहान हिसार के सेक्टर 9-11 की रहने वाली हैं। मानवी के पिता डॉ. जगदीश लोहान आदमपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्...