आगरा, मार्च 18 -- जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी डॉक्टर ने अपने यहां कार्य करने वाले कर्मचारी पर हजारों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जदीशपुरा पुलिस ने आरेापित कर्मचारी महावीर सिंह सोनी निवासी कर्मवीर नगर धनौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉ. राजीव मोहन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह बीएम मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर के मालिक हैं। उनके यहां करीब 18 वर्ष से महावीर सिंह सोनी कार्य कर रहा है। आरोप है कि कर्मचारी ने मरीजों से ली गई फीस में गड़बड़ी की है। डॉक्टर के अनुसार तीन और चार सितंबर 2025 को मरीजों से लिए गए 4400 रुपये की ऑनलाइन एंट्री दिखाई गई, लेकिन रकम फर्म के खाते में नहीं पहुंची। शक होने पर अगस्त और सितंबर का पूरा हिसाब चेक किया तो, करीब 41 हजार रुपये की हेराफेरी सामने आई। आरोप है आरेापित कर्मचारी लंबे ...