पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- दियोरिया। ईंट भट्ठे में साझेदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सगीन पुत्र जकील खां ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि बड़ागांव स्थित ईंट भट्ठे पर उसी मोहल्ले के परवेज आलम पुत्र सज्जाद हुसैन के साथ बराबर-बराबर हिस्सेदारी में साझेदारी तय हुई थी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: हिसाब में करीब दो करोड़ का घोटाला, दी जा रही धमकी साझेदारी का मुद्दा साझेदारी होने के बाद भट्ठे का किराया 1.50 लाख रुपये बड़ागांव निवासी माखन लाल और सेवाराम को भुगतान किया गया। इसके बाद सगीन ने अलग-अलग तिथियों में अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर और बैंक खाते से रकम निकालकर ईंटों की ...