कन्नौज, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र के खल्ला रूपमंगदपुर गांव में हिसाब मांगने पर देवरानी और उसके लडक़े ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खल्ला रूपमंगदपुर गांव निवासी कमला देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने अपनी देवरानी विमला देवी व उसके लडक़े अभिषेक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की शाम वह उनके घर खेत के पैसों का हिसाब करने गई थी, तभी उन दोनों ने गालीगलौज देना शुरू कर दिया। वह अपने घर लौट आई। कुछ देर बाद वह दोनों उसके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया, तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब पति प्रमोद कुमार बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट कर उनकी दांतों से उंगली काट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.