पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पूरनपुर। हिसाब मांगने पर मस्जिद में कमेटी के एक व्यक्ति ने दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आक्रोशित दुकानदारों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। नगर के मोहल्ला रजागंज के रहने वाले खुर्शीद अहमद पुत्र वली शेर शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज पढ़ने के बाद उन्होंने मस्जिद के इमाम के नजराने के बारे में उन्होंने कमटी के लोगों से जानकारी की। आरोप है इस दौरान कमेटी का एक व्यक्ति बबूला हो गया। उसने सभी के सामने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। खुर्शीद ने बताया कि कमेटी के लोग आए दिन दुकानदारों के साथ अभद्रता करते हैं। लगभग एक दर्जन दुकानदरों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...