मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराने पर दो लेखापाल सह आईटी सहायकों का वेतन बंद कर दिया गया है। कांटी प्रखंड पंचायती राज अधिकारी ने उक्त कार्रवाई की है। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को भी रिपोर्ट भेज दी है। दोनों आइटी सहायकों का दो दिनों का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया गया है।बताया गया है कि लेखापाल सह आईटी सहायक खुशबू और तनु प्रिया को उक्त योजना से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन दोनों के द्वारा 10 मई को बताया गया कि कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मंगलवार तक इसे उपलब्ध नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी इससे स्पष्ट है कि महत्वपूर्ण कार्य को ल...