लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। आदिवासी सरहुल पूजा समिति हिसरी द्वारा लोहरदगा किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के हिसरी गांव में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सरना स्थल हिसरी में बैगा,पुजार एवं पहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी। पूर्व उपमुखिया मनोज उरांव के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकली। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मौके पर मनोज उरांव ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का मुख्य पर्व है। जिसमें प्रकृति की पूजा होती है। यह पर्व एकता एवं शांति का पर्व है। पेड़ है तो हमारा जीवन है। आदिवासी समाज कुछ बुराइयों के कारण अभी भी काफी पिछड़ा है। शराब का सेवन एवं शिक्षा की कमी को दूर करना होगा। अगर लोग शराब का सेवन अपनी संस्कृति के अनुसार पूजा करने के बाद प्रसाद के रूप में लें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सरहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.