अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा। हिल्टन पब्लिक स्कूल आवास विकास कॉलोनी प्रथम में मंगलवार को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 10 व 16 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया गया। 10 वर्ष के बच्चों को टीडी-10 वैक्सीन दी गई वहीं 16 वर्ष के बच्चों को टीडी-16 वैक्सीन दी गई। टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अलका यादव व आशा कार्यकत्री सुषमा ने किया। विद्यालय की डायरेक्टर भावना सैनी, एडवाइजर ततहीर फातिमा, प्रधानाचार्य मोहित शर्मा ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान राजीव शर्मा, असद अब्बास, वैशाली, बबीता, कनक, प्रमोद आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- बच्चों का टीडी टीकाकरण कर टीम ने दिए परामर्श यह भी पढ़ें- जिले में डीपीटी व टीडी टीकाकरण अभियान की स्कूलों से हुई शुरुआत यह भी पढ़ें- बच्चों को काली खांसी व गला घोंटू से बचाने को टीकाकरण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान...