बिहारशरीफ, मई 3 -- मरी हुई मछलियों का लगा ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान फोटो : हिलसा01-हिलसा के सूर्य मंदिर तालाब में मरी हुई मछलियां। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर तालाब में इन दिनों बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो रही है। इससे उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तालाब की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब किनारे मरी हुई मछलियों का ढेर लग गया है। इससे तेज बदबू निकल रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। उदय कुमार, संतोष कुमार, प्रेम कुमार, छोटू कुमार आदि ने बताया कि बदबू के कारण आसपास रहना और खाना-पीना तक दूभर हो गया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वहां रुकना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियां फैलने की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.