बिहारशरीफ, मार्च 23 -- हिलसा सूर्य मंदिर छठ घाट का मंत्री ने किया निरीक्षण हिलसा , निज प्रतिनिधि। शहर के सूर्यमंदिर तालाब छठ घाट का सोमवार की शाम ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जहाँ उगते और अस्त होते सूर्य दोनों की पूजा की जाती है। मौके पर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार, उपमुख्यमंत्री दुर्गा देवी, पंकज कुमार, रुपेश पटेल, विकास कुमार, अंशु पटेल, आशीष कुमार, रजनीश ठाकुर, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी...