बिहारशरीफ, मार्च 30 -- हिलसा शहरी क्षेत्र की सैरातों की बंदोबस्ती 90.72 लाख में हुई पिछले साल के मुकाबले नगर परिषद के राजस्व में हुआ 4.50 लाख का मुनाफा फोटो: 30 हिलसा 01: हिलसा नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को बन्दोबस्ती के दौरान मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती सोमवार को पूरी हो गई। शहर के बस पड़ाव, ई-रिक्शा स्टैंड, वेंडर जोन और फेरी वालों से शुल्क वसूली के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाले इंद्रजीत कुमार को 90 लाख 72 हजार रुपये बंदोबस्ती दी गयी। इस बार नगर परिषद के राजस्व में पिछले साल (86.20 लाख रुपये) की तुलना में करीब 4.50 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। इस बार सैरात नीलामी को लेकर संवेदकों में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। नगर परिषद ने इसका सरकारी मूल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.