बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- हिलसा में 754 मामलों का हुआ निष्पादन, करोड़ों की रिकवरी फोटो 13हिलसा03 : हिलसा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मामले का सुलह कराने के लिए जुटे फरियादियों की भीड़। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शनिवार को हिलसा व्यवहार न्यायालय में वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पक्षकारों के बीच हुए आपसी समझौते के आधार पर कुल 754 मामलों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में उल्लेखनीय राशि की वसूली भी हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित 413 मामलों में से 165 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे एक करोड़ 29 लाख 64 हजार 244 रुपये की रिकवरी हुई। वहीं बिजली विभाग से संबंधित 338 मामलों में से 135 मामलों का निपटारा करते हुए छह लाख 13 हजार 167 रुपये की वसूली की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.