हिलसा में 1200 लीटर स्प्रीट जब्त
बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- कोलकाता से हिलसा मंगायी गयी थी खेप हिलसा, निज संवाददाता। पटना की उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात शहर के बुढ़वा महादेव स्थान के पास एक मालवाहक वाहन से 1200 लीटर स्प्रीट जब्त कर ली। यह खेप, कोलकाता से हिलसा मंगायी गयी थी। वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की गयी। मालवाहक वाहन के चालक अफ्तार अली को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि हिलसा के जनक और अंजनी नाम के आदमी ने कोलकाता के रुस्तम व मुकेश से स्प्रीट मंगवाया है। टीम ने वाहन, स्प्रीट, चालक के साथ उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया। छापेमारी टीम में दारोगा राजेश कुमार, पीटीसी तरुण कुमार, वीरेन्द्र, गौतम आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.