बिहारशरीफ, दिसम्बर 30 -- करोड़ों की लागत से बना बस स्टैंड वीरान, जाम से कराह रहा शहर सड़क पर लगते हैं वाहन, कई बार प्रयास के बाद भी नहीं हटे फोटो : हिलसा01-हिलसा के नये बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा। हिलसा, निज प्रतिनिधि। पूरा शहर जाम से कराह रहा है। इसके बाद भी सवारी गाड़ियां सड़क पर ही लगती है। गाड़ीवालों से प्रशासन हार गया है। कई बार कहने के बाद भी इन वाहनों को नहीं हटाया जा रहा है। दूसरी तरह मई गांव के पास करीब ढाई करोड़ की लागत से बना बस स्टैंड वीरान पड़ा है। यहां एक भी गाड़ी नहीं लगती। बस स्टैंड अगर यहां शिफ्ट हो जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। पिछले साल मंत्री, सांसद और विधायक की मौजूदगी में तामझाम के साथ स्टैंड का उद्घाटन किया गया था। पुराने बस स्टैंड को नये में जल्द ही शिफ्ट करने का दावा किया गया था। एसडीओ ने बस संचालको...