बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हिलसा-थरथरी मार्ग पर बिहारी रोड स्थित बाबा अभयनाथ धाम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी भट्टबिगहा गांव के शिवकुमार व करायपरसुराय थाना क्षेत्र के हुड़ाड़ी गांव के नीतीश कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीतीश को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...