बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के कुसेता गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने पुराने विवाद में एक झोपड़ी में आग लगा दी। हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पीड़ित जीतन पासवान ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके फूसनुमा घर में आग लगा दी। साथ ही बकरी को लेकर फरार हो गये। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उससे पहले ही सारा सामान जल गया था। ग्रामीणों की माने तो एक मामले में जीतन को आरोपित बनाया गया था। इसी विवाद में आगजनी की गयी है। थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि आवेदन मिला है। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। मामले की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.