बिहारशरीफ, मार्च 18 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बलभद्रसराय गांव में बुधवार को पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर लगाया गया। राजीव कुमार, डॉ. रुचि कुमारी, डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. अनुज कुमार ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 92 पशुपालकों के 283 मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गयी। पशुओं में बांझपन की समस्या के निराकरण के लिए विस्तार से जानकारी दी गयी। बांझपन की समस्या और निवारण, खनिज-लवण का योगदान, संतुलित आहार, सामान्य रोग के लक्षण एवं निदान, टीकाकरण का महत्व, पशु इयरटैगिंग, ओटीपी का महत्व आदि विषयों पर जानकारी दी गयी। मौके पर संजय कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, रविन्द्र सिंह, चितरंजन कुमार, बिरजू राम, शशिभूषण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...