बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में बदमाशों ने फल दुकानदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी शहर के वार्ड संख्या छह, परवलपुर निवासी शमशेर आलम को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि रुपये को लेकर बदमाशों के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उसने नकद रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.