बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी कुख्यात गुड्डू यादव व हत्या के मामले में फरार चल रही उसकी पत्नी पिंकी देवी को पटना से गिरफ्तार किया गया है। वह थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पांच महीने पूर्व धर्मपुर गांव के सुरेश प्रसाद उर्फ हन्नी भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुड्डू यादव एवं उसकी पत्नी पिंकी देवी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से दोनों लगातार ठिकाना बदल-बदल कर फरार चल रहे थे। 15 दिन पूर्व गुड्डू ने शहर के दरगाह मोहल्ला में घर से बुलाकर एक टेम्पो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त...