बिहारशरीफ, मई 10 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा के 10वें स्थापना दिवस पर रविवार को किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हिलसा में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व किसान महासभा के जिला सचिव मुनी लाल यादव एवं प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव ने किया। किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड डील को वापस लेने, फसलों की खरीद के लिए मंडी व्यवस्था लागू करने, सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने तथा बाढ़ और सुखाड़ का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। मौके पर कामेश्वर प्रसाद, विजय यादव, जनार्दन प्रसाद, दुलारचंद यादव, नवीन कुमार, उपेंद्र ठाकुर समेत कई किसान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय किसान महासभा के 16वां स्थापना दिवस मना (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- वि...