बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- फोटो : हिलसा04-हिलसा में बुधवार को प्रदर्शन करते अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता व किसान। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रधानमंत्री व अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद व जिला सचिव मुनीलाल यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों का दमन कर रही है। किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रमाकांत शर्मा, अरविंद सिंह, पप्पू पासवान, द्वारिका यादव, सोमवार बिंद, भीम बिंद आदि शामिल थे। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- किसान महासभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ...