हिलसा में करंट से मानव बल की मौत
बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हैदरपुर-गुलनी गांव के खंधा में गुरुवार को हाईटेंशन बिजली के तार के सम्पर्क में आकर करंट से मानव बल की मौत हो गयी। मृतक ननहक बिंद का 45 वर्षीय पुत्र बिन्देश्वर बिंद है। परिजनों ने बताया कि वह हैदरपुर गांव के पास 11 हजार वोल्ट के लूज तार की मरम्मत करने पहुंचे थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। साथियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर आक्रोश जताया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गयी। बिना जानकारी के शव को हटाने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.