बिहारशरीफ, जून 12 -- हिलसा में आज लगेगा शिविर, युवाओं को मिलेगी नौकरी सुरक्षा सुपरवाइजर समेत चार पदों पर 320 अभ्यर्थियों का होगा चयन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार 13 जून को हिलसा प्रखंड परिसर में शिविर लगाकर युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि कैंप में दसवीं से स्नातक पास 19 से 40 साल तक के युवा रोजगार पा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक युवाओं का नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर निबंधन होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- हिलसा में आज लगेगा शिविर, युवाओं को मिलेगी नौकरी किस प्रखंड में कब लगेगा कैंप : हिलसा : 13 जून इस्लामपुर : 15 जून परवलपुर : 16 जून सरमेरा : 17 जून हरनौत : 18 जून रहुई ...