बिहारशरीफ, जून 19 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव के श्रृंगार दुकान से चोरों ने 30 हजार रुपये चुरा लिये। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पीड़ित संजय कुमार भदानी ने बताया कि दुर्गा स्थान के पास उनकी दो दुकानें है। एक कपड़े की और एक श्रृंगार की। गुरुवार की सुबह श्रृंगार दुकान खोलने पर पता चला कि गल्ले से 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोर की पहचान हो गयी है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...