बिहारशरीफ, मार्च 9 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा में एसएफसी गोदाम का टूटा हुआ ताला दिखाते कर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय एसएफसी (राज्य खाद्य निगम) गोदाम में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने गेहूं गोदाम के शटर पर लगे दो ताले तथा एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाये। सोमवार की गोदाम के कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे तो टूटे ताले को देखकर अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.