बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- हिलसा : चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू, 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित फोटो 17हिलसा01-उच्च विद्यालय मई में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर जाती छात्राौ 17हिलसा02-अस्पताल में भर्ती छात्रा। हिलसा, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा मंगलवार से हिलसा अनुमंडल मुख्यालय के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं देर से पहुंचने के कारण कई परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि सभी नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा प्रारंभ हुई। गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कदाचारमुक्त परीक्...