बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- हिरासत से युवक को छोड़ने के लिए लेन-देन का वीडियो वायरल प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने दिया मामले की जांच का आदेश कहा, आम आदमी के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं बरबीघा थाना से जुड़ा है पूरा मामला बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम आदमी से बढ़िया व्यवहार करने के फरमान के बाद भी थाने में पुलिस की मनमानी से आम लोग परेशान हैं। ऐसा ही एक मामला बरबीघा थाना में सामने आया है। हिरासत से युवक को छोड़ने के लिए लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि लेन- देन के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आम आदमी के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। बताया जाता है कि बरबीघा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से बाहर जयरामपुर थाना के उखदी गांव से एक महिला को घर स...