बरेली, मई 30 -- फतेहगंज पश्चिमी। ठिरिया खेतल निवासी भट्ठा मजदूर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। घटना को शुरुआत में हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था। हिरासत में लिए उसके साथियों ने ने पूछताछ में दावा किया शराब के नशे में स्कूटी से गिरने के दौरान राजेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होने घबराकर शव जंगल में फेंक दिया था। गांव ठिरिया खेतल निवासी 22 वर्षीय राजेश प्रजापति पुत्र सुम्मेरी लाल प्रजापति भट्ठे पर ईंट निकासी का काम करता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर वह अपनी मजदूरी लेकर दो युवकों के साथ घर आए। घर से कुछ देर बाद वह साथियों के साथ चला गया। उसके बाद वे घर नहीं लौटे। शुक्रवार को परिजनों ने राजीव निवासी उनासी और मुनेन्द्र निवासी ठिरिया खेतल के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अ...