रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में हिरासत में कथित यातना और मौत से जुड़े मामले में दायर शाइदा खातून व अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अस्पताल के मूल दस्तावेजों का अवलोकन किया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय कुमार ने अस्पताल का ओरिजिनल एडमिशन रजिस्टर अदालत में प्रस्तुत किया। रजिस्टर देखने के बाद अदालत ने इसे वापस सौंपते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अंश की स्कैन कॉपी रिकॉर्ड पर रखी जाए। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि राज्य सरकार जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रही थी, वे रिकॉर्ड पर उपलब्ध नहीं हैं। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सभी दस्तावेज शपथ पत्र के माध्यम...