नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Sonam Wangchuk News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले शिक्षा और परीक्षा की व्यवस्था में सुधार के लिए अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को उनकी मर्जी के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखने के विरोध में वहां का डॉक्टर एसोसिएशन सामने आ गया है। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर डॉक्टरी सलाह के खिलाफ अस्पताल से छुट्टी लेने के सोनम वांगचुक के अधिकार की रक्षा की मांग की है। 28 जून से बेमियादी अनशन कर रहे वांगचुक को पुलिस ने अनशन के 20वें दिन बिगड़ती सेहत के मद्देनजर 18 जुलाई (शनिवार) की सुबह जंतर-मंतर से उठाकर सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सोनम तब से वहीं भर्ती हैं। उनकी पत्नी गीतांजलि ने इलाज के नाम पर उन्हें हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाय...