नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के जंतर-मंतर पर एकबार फिर हल्लाबोल के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और केंद्रीय गृह सचिव के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के बीच पूरी राजधानी में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से कॉकरोचों को हिरासत में लेने के लिए तगड़ी तैयारी है। एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार के प्रदर्शन में शामिल होने आए लोगों को हिरासत में लेकर रखने के लिए 10 स्थानों का चुनाव किया है। खुफिया इनपुट हैं कि शनिवार को प्रदर्शन में बड़ा जमावड़ा हो सकता है। इसे देखते हुए पूरी...