लोहरदगा, जून 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के हिरही गांव में आयोजित मरहूम आलमीन अंसारी क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 नाइट टूर्नामेंट में खेल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केंद्रीय सचिव इंजीनियर जफर इकबाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच तक ले जाकर सम्मानित किया। इस दौरान इंजीनियर जफर इकबाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खेलों का महाकुंभ सांसद खेल महोत्सव होग...