बरेली, मई 30 -- खलीफा एकेडमी द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट लीग के पहले सेमीफाइनल में हिरमान इलेवन ने एक तरफा मुकाबले में न्यू इलेवन को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हिरमान इलेवन के कप्तान फरमान ने जीता और पहले न्यू इलेवन को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। न्यू इलेवन की शुरुआत खराब रही और टीम 188 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुये हिरमान इलेवन ने आसानी से 17 वे ओवर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। पारस कौशिक को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट सचिव रियाज अफरीदी ने बताया कि दूसरा सेमी फाइनल न्यू क्रिकेट क्लब और बेन हर के बीच खेला जायेगा। क्रिकेट कोच महफूज खान, टेक्निकल हेड सलमान अली, समीर खान, गुड्डू, शुभ यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...