हिरमान इलेवन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा
बरेली, मई 29 -- बरेली। खुसरो डिग्री कॉलेज में खलीफा एकेडमी के कॉर्पोरेट लीग के चौथे क्वार्टर फाइनल में हिरमान इलेवन ने बालाजी इंडस्ट्री को 18 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले खेलते हुए हिरमान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। कप्तान फरमान खान ने 34 गेंदों पर 70 रन, शारिक गद्दी ने नाबाद 51 रन जोड़े। बालाजी इंडस्ट्री 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। आदेश पटेल 60, केशव शर्मा 41, पियूष पटेल नाबाद 39 रन बना सके। इरफात खान ने 4 विकेट लिए। फरमान खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। सचिव रियाज अफरीदी ने बताया कि सेमीफाइनल में न्यू इलेवन बनाम हिरमान इलेवन और न्यू क्रिकेट क्लब बनाम बेन-हर मुकाबले होंगे। यह भी पढ़ें- शारदा शार्क, रॉयल एनफील्ड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.