फिरोजाबाद, मार्च 9 -- हिरनगांव स्थित अस्थाई गौशाला में नंदी के अलावा गायों को भी आश्रय देने की योजना तैयार की जा रही है। यह व्यवस्था केवल वैकल्पिक होगी। अभी तक यह गौशाला केवल नंदी के लिए ही आरक्षित है। नगर निगम द्वारा यह निर्णय सड़क पर आवारा घूमती गायों को संरक्षित करने के लिए लिया गया है। इसको लेकर के नगर निगम द्वारा अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक सोफीपुर स्थित प्रस्तावित नई गौशाला तैयार नहीं हो जाती। नई गौशाला के प्रारंभ होते ही हिरनगांव गौशाला को बंद कर दिया जाएगा। इसका मुख्य कारण वहां पर्याप्त संसाधन न होना है। सबसे अधिक परेशानी गर्मियों के दौरान बेजुबान पशुओं को होती है। नई गौशाला शुरू होने में लगेगा दो वर्ष का समयसोफीपुर स्थित प्रस्तावित नई गौशाला के संचालन होने में अभी करीब दो वर्ष का समय लग सकता है। नई गौ...