शामली, मार्च 30 -- जनपद शामली के ग्राम हिरणवाड़ा में रविवार को एलिम्को कानपुर एवं समर्पण सेवा ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 90 बुजुर्गों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए गए। शिविर में जरूरतमंद बुजुर्गों को कान की मशीन, व्हील चेयर, वॉकर, छड़ी, कमोड चेयर, ट्राइसाइकिल, कमर बेल्ट और घुटनों की बेल्ट जैसे उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम राणा के निवास पर किया गया, जहां समर्पण सेवा ट्रस्ट की टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर एलिम्को कानपुर से यशवीर तोमर, विक्रांत और करण उपस्थित रहे। वहीं समर्पण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अमन नामदेव, जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.