पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ते के काटने के बाद दी जाने वाली एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में यह जरूरी दवा उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुत्ते के काटने के मामलों में बढ़ोतरी के बीच वैक्सीन का न होना चिंता का विषय बन गया है। रेबीज़ जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग मजबूरी में दूर स्थित जिला अस्पताल जा रहे हैं। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। खासकर गरीब तबके के लोगों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है। बरमसिया के एक पीड़ित व्यक्ति ने भी अपने बच्चे को जिला अस्पताल जाकर ही वैक्सीन लग...