हिरणपुर में अतिक्रमण हटाकर 48 घंटे में बहाल हुआ पोखरा
पाकुड़, अप्रैल 29 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। अंचलाधिकारी द्वारा की गई सख्त कार्रवाई का असर त्वरित रूप से देखने को मिला। चौकीढाप गांव स्थित जीतलाल तुरी के पोखरा पर हुए अतिक्रमण के मामले में जारी नोटिस के बाद संबंधित लोगों ने महज 48 घंटे के भीतर तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर दिया। उक्त जानकारी सीओ मनोज़ कुमार ने दी। ज्ञात हो कि शनिवार को सीओ ने उक्त पोखरा का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पाया गया कि वर्ष 1995-96 में जवाहर रोजगार योजना के तहत निर्मित यह तालाब, जो ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा है। उसे रैयत एवं गांव के पांच लोगों द्वारा आपसी मिलीभगत से मिट्टी भरकर समतल कर दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने जमीन मालिक सहित पांच ग्रामीणों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और तालाब को अविलंब पूर्व स्थिति में लाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.