गोरखपुर, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार कर्ण सिंह को ज्ञापन सौंप कर नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग व चौराहे पर पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। तत्काल अवैध वसूली बंद किए जाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन कर रहे नरसिंह पांडेय ने आरोप लगाया है कि कस्बे के मुख्य मार्ग व चौराहे से अपने गंतव्य को जाने वाले ट्रैक्टर ट्राली या अन्य वाहनों से पार्किंग शुल्क के नाम पर जबरिया अवैध वसूली हो रही है। वर्षों से पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली होते आ रही है। पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश की किसी भी कृषि के लिए प्रयुक्त वाहन या अन्य माल वाहक वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.