रिषिकेष, अप्रैल 16 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के ईएनटी विभाग की रिहैबिलिटेशन यूनिट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग की ओर से रासकोन-2026 दो दिवसीय दूसरी राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस में विशेषज्ञ ऑडियोलॉजी और स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी के क्षेत्र में हुए नए शोध और तकनीकों पर मंथन करेंगे। कांफ्रेंस की आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. एसएस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 और 18 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। वह सुनने और संचार से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे नए विकास, नवाचार और बेहतर इलाज के तरीकों पर चर्चा करेंगे। बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक मंच देना है। कार्यक्रम के जरिए सुनने और बोलने से जुड़ी समस्याओं के बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.